Homeउत्तर प्रदेशMeerutSonu Kashyap murder case: सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने आए लोगों...

Sonu Kashyap murder case: सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने आए लोगों को रोका

-

– ज्वालागढ़ में पांच जनवरी को हुई थी हत्या, शहर में भी नहीं दी जा रही एंट्री।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थानाक्षेत्र के ज्वालागढ़ में मुजफ्फरनगर के सोनू कश्यप की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कपसाड़ गांव का मामला शांत नहीं हुआ था। उसके साथ अब ज्वालागढ़ में आक्रोश भड़क रहा है। आज बुधवार को गांव मे काफी पुलिसबल तैनात है। साथ ही पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे नेताओं, लोगों को पुलिस मिलने नहीं दे रही है।

 

 

काफी लोगों को मेरठ शहर में एंट्री ही नहीं दी गई। उनको शहर के बाहर ही बॉर्डर पर रोक दिया गया है। कुछ को दादरी में ही रोक दिया गया है। वहीं जो लोग गांव पहुंच भी गए हैं उनको पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा। आज मृतक सोनू कश्यप की मां और बहन मेरठ ज्वालागढ़ में आए हैं। क्योंकि यहीं सोनू को मारा गया था। उनसे मिलने जो लोग आ रहे हैं उनकी मुलाकात नहीं कराई जा रही है।

मौके पर पहुंचे कश्यप बिरादरी के नेताओं ने कहा कि किस तरह से इस परिवार की मदद हो सकती है। वो मदद करने का प्रयास सरकार को भी करना चाहिए। सीओ ने कहा कि मंत्रीजी से मुलाकात करने परिवार को दौराला पर भेजा गया है। हमारा उद्देश्य भी पीड़ित परिवार को सही न्याय देना और मदद करना है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में काफी पुलिसबल तैनात किया गया है।
पीड़ित के भाई ने कहा कि पुलिस ने सही केस नहीं खोला है। आरोपी केवल एक नहीं है बल्कि 4 लोग हैं। ये चारों लोग भी इसी आरोपी के साथ थे। जो सीसीटीवी में दिखे हैं। वो ठेके पर भी थे और सलावा चौकी के पास भी इनके पास थे। लेकिन पुलिस ने केवल एक आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेजा है। हमें इंसाफ चाहिए।

आज पीड़ित परिवार से मिलने काफी लोग पहुंच रहे हैं। आज पुलिस प्रशासन हमारे लोगों को हमसे मिलने नहीं दे रहा। सभी लोगों को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया है। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप को भी आने नहीं दिया गया। उनको पुलिस ने दादरी में ही रोक दिया है। तो हमारे परिवार के लोग वहां उनसे मिलने गए हैं। लेकिन प्रशासन की ये गलत बात है कि हमारे लोगों को मिलने नहीं दे रहा।

बहन रोते हुए कहने लगी मुझे न्याय चाहिए

मृतक सोनू की बहन ने कहा कि हमसे जो लोग मिलने आ रहे हैं उनको पुलिस रोक रही है। कुछ कार्यवाही भी पुलिस नहीं कर रही है। मैं आज मेरठ अपने भाई को इंसाफ दिलाने आई हूं, लेकिन पुलिस रोक रही है। जो हमारा बच्चा खत्म हो गया है इधर पुलिस भी हमें रोक रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts