Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशPrayagraj News: तालाब में डूबने से चार की मौत, सुबह उतराते मिले...

Prayagraj News: तालाब में डूबने से चार की मौत, सुबह उतराते मिले शव

-

प्रयागराज। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सल्लाहपुर के पास कुसुआ गांव में हुआ।

बताया जा रहा है कि चारों मंगलवार शाम गांव के पास स्थित तालाब के पास खेल रहे थे। काफी देर तक जब सभी घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में तालाब में डूबने की आशंका पर खोजबीन की गई।

 

 

बुधवार सुबह चारों के शव पानी में उतराते मिले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से चारों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। शव निकलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों में गांव का 18 वर्षीय युवक और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 10 से 11 वर्ष बताई जा रही है। सभी बच्चे शाम से ही गायब थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts