HomeCRIME NEWSसरूरपुर में  पुलिस मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल 

सरूरपुर में  पुलिस मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल 

-

शारदा रिपोर्टर सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान गौकशी के एक वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात थाना प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मेरठ–बड़ौत मार्ग पर खिवाई चौकी के सामने संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ दिन पूर्व हिंडन नदी की पटरी पर हुई संरक्षित पशु की हत्या (गौकशी) की घटना में वांछित आरोपी सबदर पुत्र असगर, निवासी कस्बा खिवाई, खिवाई–करनावल मार्ग से होते हुए खिवाई की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम खिवाई–करनावल मार्ग पर बिजली घर के पास पहुंची और संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरूरपुर में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts