Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: छात्र नेताओं ने कुष्ठ आश्रम में मनाया नया साल, बच्चों को...

Meerut: छात्र नेताओं ने कुष्ठ आश्रम में मनाया नया साल, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

-

–  ट्रैकसूट और गिफ्ट किए प्रदान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहरवासियों ने अलग अलग अंदाज में नया साल मनाया। इसी क्रम में चौधरी वरण सिंह विवि के छात्र नेता विनीत चपराणा ने अपने साथियों के साथ घोसीपुर स्थित सांई कुष्ठ आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ जाकर अपना नया साल मनाया और उनको गिफ्ट दिए।

 

 

इस दौरान छात्रों ने आश्रम में रह रहे बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कॉपी, पेंसिल सेट और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भी बच्चों को प्रदान की । युवाओं ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे न केवल व्यक्ति बल्कि पूरा समाज आगे बढ़ता है। सेवा कार्य के तहत बच्चों को ठंड से बचाव के लिए ट्रैक सूट वितरित किए गए। जिन्हें पाकर बच्चे खुश नजर आए।

शिक्षण सामग्री वितरित करते हुए छात्र नेता विनीत चपराणा ने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में यहीं पढ़ाई, खेल और अन्य सभी क्षेत्रों में भारत का नाम रोशन करेंगे। इसलिए इनका मनोबल बढ़ाने के लिए हम सभी छात्रों ने यह पहल की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts