Homemausamमेरठ में हल्की बारिश से होगा नए साल का स्वागत, मौसम वैज्ञानिक...

मेरठ में हल्की बारिश से होगा नए साल का स्वागत, मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बूंदाबांदी के साथ बढ़ेगी ठंड

-

– मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बूंदाबांदी के साथ बढ़ेगी ठंड, घट सकता है प्रदूषण।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नए साल को लेकर जहां शहरभर में तैयारियां चल रही हैं, वहीं मौसम में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को कोहरे की तीव्रता में भले ही कुछ कमी दर्ज की गई हो, लेकिन शीतलहर के कारण ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाओं की वजह से सुबह और रात के समय ठिठुरन बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शीतलहर के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय धुंध छाई रहने से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण फिलहाल ठंड से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि शीतलहर के चलते कोहरे की तीव्रता में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 1 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों, विशेष रूप से उत्तराखंड से सटे तराई क्षेत्रों जैसे सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगले पांच दिन यानी 4 जनवरी तक शीतलहर और कोहरे का असर बना रहने की संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts