Homeउत्तर प्रदेशHastinapurहस्तिनापुर में डेंगू के डंक से महिला की मौत

हस्तिनापुर में डेंगू के डंक से महिला की मौत

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

हस्तिनापुर। कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में हुई 36 वर्षीय महिला की मौत को परिजनों ने डेंगू के कारण होना बताया जिसके बाद कस्बे के लोगों में दहशत फैल गई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए।

 

कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय कविता पत्नी प्रेम महिला को चार दिन पूर्व बुखार आया था। उपचार के दौरान चौथे दिन उसकी मृत्यु हो गई।

 

मृतक महिला के पति प्रेमचंद ने बताया कि उनकी पत्नी कविता को शनिवार को बुखार आया था। इसके बाद उसे नगर के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया था। प्लेटलेट ज्यादा कम होने पर पीडित महिला को मेरठ के ही प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका दो दिन उपचार चला। उपचार के दौरान बुधवार की सांय चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृत महिला को नगर की मनोहरपुर कालोनी स्थित घर पर लाया गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।

 

पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि मृतका के दो लडकी व एक लडका है। पति प्रेमचंद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। ऐसे में बच्चों की परवरिश पीड़ित पति के लिए परेशानी बन जाएगी। हस्तिनापुर में डेंगू से पहली महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया है।

 

इस मामले में कालोनी के बितेन्द्र, सोहनपाल, नीरज आदि लोगों का कहना है कि कालोनी में मच्छरों का प्रकोप है। जिससे बीमारी फैल रही है। इस मामले में कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों को भी अवगत कराया परंतु उचित कदम नहीं उठाए गए जिससे अब कॉलोनी के लोग हैं सच में हैं। वहीं कई लोग कॉलोनी में अभी भी बुखार से पीड़ित है।

 

इस मामले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. अमित त्यागी ने बताया कि विकास खंड में अभी तक करीब चार मरीजों में डेंगू बुखार के लक्षण मिले थे। जिनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया था। अब मनोहरपुर कालोनी में डेंगू से महिला की मौत के बाद आसपास के लोगों की जांच कराई जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts