Homeउत्तर प्रदेशMeerutहिजाब मामले में नीतिश सरकार को करें बर्खास्त, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग...

हिजाब मामले में नीतिश सरकार को करें बर्खास्त, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने किया प्रदर्शन

-

– मुस्लिम महिला चिकित्सक मामले में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बीती पंद्रह दिसंबर को बिहार में एक महिला डाक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा की गई हरकत के विरोध में सोमवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के दर्जनों सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

 

हिजाब मामले में नीतिश सरकार को करें बर्खास्त, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने किया प्रदर्शन

 

इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि, बिहार में एक महिला डाक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा की गई हरकत ना केवल बेहद निंदनीय है। बल्कि, भारत की महिलाओ का अपमान है। उन्होंने कहा कि, नितिश कुमार की इस अभद्र हरकत से एक आम महिला की गरिमा को ठेस पहुँचायी गयी है। जिस के फलस्वरूप भारत की एक आम महिला अपने आपको असुरक्षित समझ रही है।

ज्ञापन में कहा कि मुख्यमंत्री की हरकत के समर्थन में भाजपा के मंत्रियों के अशोभनीय वक्तव्य इनकी मानसिकता को स्पष्ट करते हैं। इस कारण भारत के न्यायप्रिय: समाज में उपरोक्त भौंडी हरकत से अत्यधिक रोष व्याप्त है। इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग इस ज्ञापन द्वारा मांग करती है कि, बिहार में नितीश कुमार की सरकार को बर्खास्त करके वहां गवर्नर राज स्थापित किया जाये।

इसके साथ ही नितिश कुमार द्वारा उक्त महिला के साथ की गई अभद्र हरकत और उसकी गरीमा को ठेस पहुंचाने के कारण नितीश कुमार के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts