HomeEducation Newsइग्नू जनवरी सेशन के लिए आवेदन स्टार्ट

इग्नू जनवरी सेशन के लिए आवेदन स्टार्ट

-

नई दिल्ली। इग्नू से अपनी पढ़ाई को पूरा करने की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न यूजी- पीजी आॅनलाइन डिस्टेंस लर्निंग कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। इसके साथ ही जनवरी 2026 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। छात्र इग्नू में दाखिला लेने के लिए आॅनलाइन माध्यम से आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

 

IGNOU

 

ये है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

ओडीएल प्रोग्राम के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 निर्धारित है वहीं जनवरी सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 जनवरी 2026 निर्धारित है।

आॅनलाइन किया जा सकता है अप्लाई

इग्नू जनवरी 2026 एडमिशन के लिए आॅनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकता है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं। इग्नू जनवरी एडमिशन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर में जाकर प्रोग्राम से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब आपको पहले क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।

रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूर्ण करें।

अंत में अभ्यर्थी कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

फॉर्म भरने के बाद विड्रॉ करने का रहेगा मौका

आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अगर कोई छात्र अपना एडमिशन वापस लेना चाहेगा तो ऐसे स्टूडेंट्स को इग्नू की ओर से एक सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत दिनों के हिसाब से आवेदन वापस लेने की छूट है। जितने दिन बाद आप एडमिशन वापस लेंगे उसी के अनुसार इग्नू की ओर से फीस में कटौती करके आपका आवेदन विड्रॉ कर दिया जायेगा। एडमिशन जानकारी के लिए अभ्यर्थी आॅफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts