एजेंसी, नई दिल्ली: गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के बाद फरार सौरभ और गौरव लूथरा को भारत वापस लाया गया है। उनकी फ्लाइट के लैंड करते ही गोवा पुलिस एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद रही। फ्लाइट से उतरते ही दोनों को गिरफ्तार किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
गोवा के नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रातोंरात फरार हुए क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को मंगलवार भारत वापस ले आया गया। भारत सरकार की त्वरित कार्रवाई और कूटनीतिक प्रयासों के बाद दोनों भाइयों को थाईलैंड से डिपोर्ट कर दिया गया। भारत पहुंचते ही गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया।



