– महात्मा गांधी मेरे परिवार से नहीं लेकिन परिवार जैसे ही… वीबी-जी राम जी बिल पर संसद में बोली प्रियंका गांधी।
नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ सदन में पेश किया। इसे जिसे विपक्ष ‘जी राम जी बिल’ कह रहा है। बिल पेश होते ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने तीखा विरोध शुरू कर दिया और सदन की कार्यवाही बाधित हो गई। सरकार का कहना है कि यह बिल ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मजबूती देने से जुड़ा है, जबकि विपक्ष इसे मौजूदा योजनाओं का नाम बदलने की कोशिश बता रहा है।

प्रियंका गांधी की आपत्ति, स्थायी समिति में भेजने की मांग
प्रियंका गांधी ने नियम 72(1) के तहत कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि मनरेगा पिछले 20 वर्षों से ग्रामीण रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में प्रभावी रहा है। उन्होंने मांग की कि इस बिल को सीधे पारित करने के बजाय संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाए।
यह खबर भी पढ़िए: –

