Homeदेशगोवा नाइट क्लब अग्निकांड: नाइट क्लब के मालिक के खिलाफ ब्लू कॉर्नर...

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: नाइट क्लब के मालिक के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जल्द

-

पणजी। गोवा नाइट क्लब में आग लगने के मामले में जांच एजेंसियां इस क्लब के मालिक सौरव लूथरा और गौरव लूथरा की तलाश में जुटी हैं। दोनों भाई देश छोड़कर भाग चुके हैं। ऐसे में अब लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल के जरिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, गोवा नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद रविवार को ही लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़ फुकेट भाग गए थे। अब इंटरपोल की मदद से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर इन दोनों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं गोवा पुलिस की दिल्ली में रेड जारी है। गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के तीसरे पार्टनर की तलाश तेज कर दी है। अजय गुप्ता लूथरा ब्रदर्स का पार्टनर बताया जा रहा है।
लूथरा ब्रदर को पकड़ने के लिए पुलिस उनके दिल्ली वाले घर पर पहुंची दिल्ली के जीटीबी नगर इलाके में लूथरा ब्रदर का घर है लेकिन घर पर ताला लगा है और कोई भी शख्स घर में मौजूद नहीं है दरअसल लूथरा ब्रदर्स बीती 7 तारीख को सुबह 5:30 बजे की फ्लाइट से देश छोड़कर फुकेट फरार हो गए। बता दें कि पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं, जिनमें से चार दिल्ली से थे। पांच घायलों का सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज जारी है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, गोवा पुलिस के अनुरोध पर खुफिया ब्यूरो (बीओआई) द्वारा सात दिसंबर तक उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts