spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrCyber Crime: वृद्ध पेंशनभोगी से आठ लाख रुपये की साइबर ठगी, मुकदमा...

Cyber Crime: वृद्ध पेंशनभोगी से आठ लाख रुपये की साइबर ठगी, मुकदमा कराया दर्ज

-

– जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के बहाने दिया झांसा।

बुलंदशहर। एक वृद्ध पेंशनभोगी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 8 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के कोढियात निवासी गोपाल सिंह पुत्र गजराज सिंह का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सरकारी विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि उनका जीवन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं है, जिसे वह तुरंत नवीनीकृत करा देगा।

लगभग पांच मिनट की बातचीत के दौरान, ठग ने गोपाल सिंह से मोबाइल पर कुछ नंबर दबाने को कहा। जैसे ही उन्होंने निदेर्शों का पालन किया, कुछ ही सेकंड में उनके मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे, जिसमें खाते से 8 लाख रुपये डेबिट होने की जानकारी थी।

ठगी का एहसास होते ही गोपाल सिंह तुरंत ढठइ शाखा पहुंचे। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर बदलवाया और खाते को फ्रीज कराया ताकि आगे कोई और लेनदेन न हो सके। हालांकि, तब तक 8 लाख रुपए उनके खाते से निकाले जा चुके थे।

पीड़ित ने घटना की सूचना साइबर क्राइम थाना बुलंदशहर को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस अब कॉल नंबर, बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी पहलुओं के आधार पर ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts