Homeदिल्ली-एनसीआरअयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

-

अयोध्या: अयोध्या  में 25 नवंबर को नया इतिहास लिखा जाएगा. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा विजय ध्वज फहराने का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। रामनगरी के भव्य आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां चरम पर हैं और सुरक्षा से लेकर सजावट तक हर स्तर पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

  • ध्वजारोहण कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर भगवा विजय ध्वज फहराएंगे

  • मंदिर परिसर में बदलाव: निकास मार्ग को ‘सुग्रीव पथ’ नाम दिया गया है

  • विशेष ध्वज: अहमदाबाद की एक कंपनी ने यह ध्वज तैयार किया है. कंपनी पैराशूट निर्माण में विशेषज्ञ है. ध्वज को विशेष पैराशूट फैब्रिक और रेशमी धागों से बनाया गया है ताकि यह सूर्य, वर्षा और तेज हवा का सामना कर सके

  • चार्टर्ड विमानों की बाढ़: अयोध्या एयरपोर्ट पर 25 नवंबर को 80 चार्टर्ड विमान उतरेंगे

ध्वज पर सूर्य का प्रतीक अंकित होगा, जो भगवान राम की सूर्यवंशीय परंपरा और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक है. यह ध्वज अहमदाबाद की एक कंपनी ने तैयार किया है, जो पैराशूट निर्माण में विशेषज्ञ है. इसे विशेष पैराशूट फैब्रिक और रेशमी धागों से बनाया गया है ताकि यह सूर्य, वर्षा और तेज हवाओं का सामना कर सके। अनुष्ठान 108 आचार्यों द्वारा संपन्न होंगे, जो अयोध्या, काशी और दक्षिण भारत से आएंगे. इनका नेतृत्व प्रसिद्ध काशी विद्वान गणेश्वर शास्त्री करेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts