Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: रोडवेज बस की थ्री व्हीलर से टक्कर, पांच घायल

मेरठ: रोडवेज बस की थ्री व्हीलर से टक्कर, पांच घायल

-

– बहसूमा में कोटद्वारा मार्ग पर हादसा, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, तीन की हालत गंभीर।

मेरठ। बहसूमा में गुरूवार सुबह एक रोडवेज बस और थ्री व्हीलर की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है। यह दुर्घटना बहसूमा थाना क्षेत्र की रामराज चौकी के हरियाली पेट्रोल पंप के पास हुई। उत्तराखंड नंबर की एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और रामराज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

रामराज चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति का पैर कट गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस मार्ग पर यूपी रोडवेज की बसों से ज्यादा उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें तेज स्पीड़ से चलती हैं। इन बसों में सफर करना यात्रियों के लिए तो खतरा होता ही है, मार्ग पर चलने वालों के लिए भी यें किसी खतरे से कम नहीं है। यही कारण है कि आए दिन रोडवेज बसों से इस मार्ग पर दुघर्टनाएं होती रहती हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts