Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: किसान दिवस की बैठक, टेल तक पहुंचे पानी, ढुलाई भाड़ा हो...

मेरठ: किसान दिवस की बैठक, टेल तक पहुंचे पानी, ढुलाई भाड़ा हो कम

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। किसान दिवस की बैठक में जिलाधिकारी के न आने पर किसानों ने नाराजगी जताते और अगले सप्ताह डीएम का घेराव करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सर्दी को देखते हुए किसान दिवस बैठक का समय 12 बजे करने की मांग रखी। बैठक में सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाने की समस्या प्रमुख रही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला किसान दिवस मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में हुआ। किसान दिवस सभी विभागों के अधिकारी समय से पहुंचे। किसानों की और से भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी भी दर्जनों किसानों के साथ किसान दिवस में पहुंचे।

सबसे पहले किसान दिवस का समय पूर्व की भांति 12 बजे करने की मांग उठाई गई। इसके पीछे तर्क दिया गया कि किसान एवं किसान प्रतिनिधि अपने खेत में खेती संबंधित काम करके किसान दिवस में शामिल हो सके। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने समय 12 बजे से करना तय किया।
इस दौरान किसानों ने गन्ना मिलों द्वारा भाड़ा बढ़ाए जाने पर आपत्ति की और जल्द इसे सही न करने पर आंदोलन की चेतवानी दी। इस दौरान किसान प्रतिनिधि विनय, वीरेंद्र , कृष्णपाल, जुनेद, विनय, रविन्द्र, भोपाल, सुरेन्द्र, रामपाल, सत्येंद्र आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts