HomeAccident NewsKanpur Accident: एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस पलटी, तीन की मौत, 25 घायल

Kanpur Accident: एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस पलटी, तीन की मौत, 25 घायल

-

– सीटें काटकर यात्रियों को निकाला, दिल्ली से बिहार जा रही थी बस।

कानपुर। मंगलवार अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस पलट गई। हादसे में एक बच्चे समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 6 बच्चों समेत 25 से ज्यादा घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। बस में 45 यात्री सवार थे।
हादसा कानपुर के अरौल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बस दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही थी।

 

 

बस में कुल 45 यात्री थे। घटना मंगलवार तड़के 3.20 बजे हुई। उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। स्लीपर बस पहले डिवाइडर पर चढ़ी। फिर पलट गई। बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। घायल यात्रियों ने बताया कि अचानक तेज झटका लगा। चीख-पुकार मच गई।

बस की स्पीड इतनी तेज थी कि एक्सप्रेस-वे पर 50 फीट तक घिसटती चली गई। सन्नाटा होने के चलते काफी देर तक यात्री अंदर तड़पते रहे। फिर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को जैसे-तैसे बाहर निकाला।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 100 मीटर तक शीशे और पार्ट्स बिखर गए। अंदर यात्री सीटों के बीच फंस गए। अफरा-तफरी के बीच पुलिस टीम पहुंची। सीटें काटकर यात्रियों को निकाला गया। एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया।

 

 

बस में यूपी, बिहार, दिल्ली और हरियाणा के यात्री थे

हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। अरौल इंस्पेक्टर जनार्दन यादव ने कहा- घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में सिवान, गोपालगंज, दरभंगा, छपरा, गोरखपुर, फरीदाबाद, दिल्ली, अयोध्या और बस्ती के यात्री शामिल हैं। सभी का उपचार कानपुर में जारी है।

यूपीडा की पेट्रोलिंग कार सबसे पहले मौके पर पहुंची

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस का अरौल थाने के बरंडा गांव के सामने सुबह 3.20 पर हादसा हुआ। यहां पर यूपीडा की पेट्रोलिंग कार सबसे पहले मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। घटनास्थल से बिल्हौर सीएचसी 14 किमी दूर है, वहां पर सबसे पहला घायल 4.15 बजे पहुंचा। इसके बाद गंभीर घायलों को हैलट के लिए रेफर किया गया।

हैलट हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा

पुलिस ने बताया- आज तड़के करीब 4 बजे थाना अरौल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी हैलट हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की। डॉक्टरों से उनका हाल जाना। घायलों के इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए।

 

 

यात्रियों का दावा- चालक को झपकी आई

यात्रियों ने बताया कि बस सोमवार शाम दिल्ली से सिवान (बिहार) के लिए 45 सवारियों को लेकर निकली थी। करीब भोर में चालक को झपकी आ गई और तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। टक्कर लगते ही बस में कोहराम मच गया। अरौल इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि नींद की वजह से हादसा होने की आशंका है। हादसे के बाद बस चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए।

मृतकों के परिवार को सूचना दी गई

अऊट सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतकों की भी शिनाख्त हो गई है। परिवार को सूचना दे दी गई है। डॉक्टरों की पूरी टीम मरीज के इलाज के लिए लगी हुई है। जैसे-जैसे डिस्चार्ज की सूचना मिलेगी, वैसे-वैसे उनको घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts