spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 21, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWorld Newsखदान का पुल ढहने से 32 लोगों की मौत, अफ्रीकी देश कांगो...

खदान का पुल ढहने से 32 लोगों की मौत, अफ्रीकी देश कांगो में हुआ बड़ा हादसा

-

कांगो। अफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा ही दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक खदान में पुल ढहने के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय अधिकारियों की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पुल ढहने का हादसा दक्षिण-पूर्वी कांगो में शनिवार को हुआ है। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने मृतकों की संख्या 32 बताई है लेकिन रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कहा गया कि कम से कम 40 लोगों की जान गई है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा तांबा और कोबाल्ट खदान में अत्यधिक भीड़ के कारण एक पुल ढहने के कारण इतने ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने बताया है कि लुआलाबा प्रांत के मुलोंडो में कलांडो खदान का पुल शनिवार को ढह गया। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने बताया भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण खदान में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद अवैध उत्खननकर्ता खदान में जबरन घुस गए।

रविवार को कांगो की कारीगरी और लघु-स्तरीय खनन सहायता एवं मार्गदर्शन सेवा ने एक रिपोर्ट जारी की। इसमें उन्होंने बताया है कि घटनास्थल पर सैनिकों की ओर से गोलीबारी की गई थी। इस कारण से खनिकों में दहशत फैल गई और वे पुल की ओर भागे थे। ऐसे में पुल ढह गया और वे सभी एक दूसरे के ऊपर गिर गए और बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि खदान में सैनिकों की उपस्थिति वाइल्डकैट खनिकों (संचालन को व्यवस्थित करने के लिए गठित एक सहकारी संस्था) और स्थल के कानूनी संचालकों के बीच विवाद का केंद्र रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts