Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर निकाली पदयात्रा

Meerut News: सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर निकाली पदयात्रा

-

– शहर विधानसभा क्षेत्र में सरदार पटेल इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया प्रतिभाग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती पर सरदार पटेल म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, शारदा रोड विधानसभा से पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपई और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया उपस्थित रहे। पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

पदयात्रा से पहले मुख्य अतिथियों द्वारा सभा को संबोधित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि, भारतीय इतिहास में कई ऐसे महान व्यक्तित्व के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने देश के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। इन महान व्यक्तित्व में सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम शामिल है, जो कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, कुशल प्रशासक और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे।

वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्तूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में एक किसान परिवार में हुआ था। वह महात्मा गांधी के सहयोगी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता थे। देश की आजादी के बाद सरदार पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बनें। उनके योगदान और भूमिका को हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर लिया गया। वह आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

 

इस संबोधन के बाद पदयात्रा सरदार पटेल म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, शारदा रोड से लिंक रोड मंदिर तिराहा, रेलवे रोड तक से होते हुए वापिस कालेज पर पहुंची। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कमलदत्त शर्मा, विवेक वाजपेयी, नरेंद्र उपाध्याय, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts