Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ-देहरादून हाईवे होगा चौड़ा, जाम से मिलेगी निजात, एनएचएआई ने शुरू किया...

मेरठ-देहरादून हाईवे होगा चौड़ा, जाम से मिलेगी निजात, एनएचएआई ने शुरू किया ड्रोन सर्वे

-

– परतापुर से मुजफ्फरनगर तक सिक्स लेन चौड़ीकरण।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। देहरादून हाईवे (पुराना एनएच 58) पर लगने वाले भीषण जाम से अब लोगों को जल्द राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने परतापुर से मुजफ्फरनगर तक इस मार्ग के सिक्स लेन चौड़ीकरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके लिए कंसल्टेंट एजेंसी का ड्रोन सर्वे अंतिम चरण में है।

केंद्रीय मंत्रालय के आदेश पर हो रहे इस कार्य के तहत, मार्च 2026 तक डीपीआर मंत्रालय को सौंपी जानी है। शुरूआती सर्वे के अनुसार, इस 80 किलोमीटर के हिस्से में लगभग 20 नए अंडरपास बनाए जाएंगे। मंसूरपुर में हाईवे को लगभग डेढ़ किलोमीटर तक एलिवेटेड (ऊंचा) गुजारा जाएगा।
यह मार्ग दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले हजारों पर्यटकों द्वारा उपयोग किया जाता है।

विशेषकर शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक, सप्ताहांत की छुट्टियों में वाहनों की भारी भीड़ के कारण यहां बार-बार जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय ने इस समस्या के समाधान के लिए परतापुर से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा तक (लगभग 80 किमी) के हिस्से को सिक्स लेन चौड़ा करने का आदेश दिया है। मैसर्स एफपी इंडिया प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड यह कार्य कर रही है। इस हाईवे को कुल 130 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

कंसल्टेंट एजेंसी के परियोजना प्रमुख रामपाल सिंह सैनी ने बताया कि ड्रोन सर्वे अंतिम चरण में है और इसी के आंकड़ों के आधार पर डीपीआर तैयार होगी। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने पुष्टि की कि जाम से आम जनता को निजात दिलाने के लिए देहरादून हाईवे को सिक्स लेन चौड़ा किया जाएगा और डीपीआर बनने के बाद डेढ़ साल में काम पूरा होगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts