Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: महिला अस्पताल में बबीता चौहान को मिली स्टाफ की लापरवाही

Meerut News: महिला अस्पताल में बबीता चौहान को मिली स्टाफ की लापरवाही

-

– राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को वितरण की पोषण किट, पूछा कोई पैसे तो नहीं लेता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने पहुंच कर निरीक्षण किया और गोद भराई और कन्या जन्मोत्सव के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड,ओपीडी के साथ साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर, आॅपरेशन थिएटर आदि सभी जगहों की व्यवस्था देखी।

 

 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बताया कि वैसे तो अस्पताल व्यवस्थित है लेकिन थोड़ी लापरवाही स्टाफ की भी देखने को मिली है। जो मुझे पता चला है कि बहुत अच्छी प्रतिक्रिया स्टाफ मरीजों को नहीं देता है । इसके लिए मैंने डॉक्टरों को निर्देश दिए है कि इस व्यवस्था में भी सुधार किया जाए।

बबीता चौहान ने बताया कि मुझे अस्पताल की समस्या या अन्य बातों का भी गहराई से नहीं पता चल पाया क्योंकि अस्पताल की रकउ की तबीयत खराब है वो निरीक्षण के दौरान साथ नहीं रही और न ही सीएमओ हमे मिले वो भी छुट्टी पर हैं । निरीक्षण के दौरान भी डॉ योगिता ने ही हमे जानकारी दी है।
अस्पताल में उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया साथ ही कन्या जन्मोत्सव और गोद भराई जैसी योजनाओं के तहत किट वितरण के साथ बच्चों को अन्न खिलाया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं से उनके प्रति आशा बहनों के व्यहवार के बारे में भी बात की।

वार्डों और ओपीडी जैसी सभी जगहों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने महिला मरीजों से सुविधाओं के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने मरीजों से यह भी पूछा कि कोई पैसे तो नहीं लेता है या कोई अनस समस्या हो तो तुरंत बे झिझक बताओ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts