Homeउत्तर प्रदेशMeerutइंजीनियर रजत के कमरे में रुकी थी नैन्सी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग...

इंजीनियर रजत के कमरे में रुकी थी नैन्सी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत

-

– पार्टी में शामिल दोस्तों के बयान दर्ज।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गाजियाबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रजत प्रताप भाटी (27) की मौत के मामले में परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। परिजनों ने हालांकि पुलिस से कहा था कोई लड़की है, जिसकी वजह से रजत ने सुसाइड किया है। पुलिस की जांच में आया है कि रजत के साथ होटल में नैन्सी नाम की लड़की रुकी थी। इस मामले में पुलिस ने रजत के दोस्तों से भी जानकारी लेते हुए बयान दर्ज किए हैं। जिसमें दोस्तों ने कहा कि हम रजत के साथ 4 नवंबर को रुम में पहुंचे थे, ड्रिंक नहीं की। उसके बाद आ गए थे।

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के मवाना रोड के रहने वाले रजत रजत प्रताप सिंह पुत्र संजीव भाटी नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। रजत की शादी नहीं हुई थी। 2 नवंबर को वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड 3 स्थित वन माल होटल में पहुंचा। 5 नवंबर की सुबह जब होटल कर्मचारियों के पहुंचने पर दरवाजा अंदर से नहीं खुला तब होटल के मैनेजर को सूचना दी गई।

जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। होटल का दरवाजा अंदर से लॉक था। जिसके बाद पुलिस ने देखा तो रजत का शव पंखे से लटका था। चादर का फंदा बनाया हुआ था। पुलिस को कमरा नंबर 203 से एक शराब की बोतल, मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैग मिला।

रजत के सुसाइड पर चाचा इंद्रपाल सिंह ने कहा था कि मेरा भतीजा 3 दिन से इस होटल में रुका हुआ था। वह नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। हमें पता चला है कि कोई लड़की उसे लगातार टॉर्चर कर रही थी। हमारा बेटा ऐसा कदम नहीं उठा सकता।

पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में आया कि नैन्सी से दोस्ती थी, यदि परिजन तहरीर देते हैं, तो तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं रजत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना आया है। यानी फंदे से लटककर सुसाइड किया है। पुलिस रजत के मोबाइल और लेपटॉप को फोरेंसिक भेजेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts