spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: आईजी ऑफिस पहुंची विवाहिता ने सिपाही पति पर लगाया यह गंभीर...

मेरठ: आईजी ऑफिस पहुंची विवाहिता ने सिपाही पति पर लगाया यह गंभीर आरोप, कार्यवाही की लगाई गुहार, पढ़िए खबर

-

  • यूपी पुलिस के सिपाही पति पर कार्रवाई के चलते,
  • आईजी कार्यालय पहुंची विवाहिता, लगाई कार्यवाही की गुहार।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। परतापुर थाना अंतर्गत इंदिरापुरम से आईजी ऑफिस पहुंची विवाहिता ने सिपाही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पति फोन कॉल करके अभद्रता करते हुए जाने मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पति और उसके भाई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदम कायम है उसके बाद भी थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर रही। आईजी ने पीड़िता को जॉच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

दरअसल बता दें परतापुर थाना अंतर्गत इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही अंकित निवासी ग्राम किठौरा जिसका पोस्टिंग गाजियाबाद पीएसी में चल रहा है के साथ करीब 3 वर्ष पूर्व हुई थी। विवाहिता ने आरोप लगते हुए बताया शादी के कुछ समय पूर्व ही सिपाही पति अपने परिवार वालों के साथ विवाहिता का उत्पीड़न करने लगा और उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि देवर अंकुर ने मौके का फायदा उठाकर उसके के साथ दुष्कर्म कर दिया। करीब एक महा पूर्व विवाहिता किसी तरह ससुराल पक्ष की कैद से आजाद होकर अपने मायके पहुंची और घटना के बारे में मायके वालों को जानकारी दी।

जिसके बाद विवाहिता के मायके वालों ने परतापुर थाने में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम करा दिया।

विवाहिता ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। आरोप है कि आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जबकि आरोपी लगातार उसके साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता ने गुरुवार को आईजी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वही आईजी ने मामले में जांच कराकर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts