HomeEducation Newsजीवों की सुरक्षा और सरंक्षण पर हुई कार्यशाला

जीवों की सुरक्षा और सरंक्षण पर हुई कार्यशाला

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। चौधरी चरण विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग में जीवों की सुरक्षा और संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशालय रिपोर्ट भारत के वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से 1 से 7 अक्टूबर, 2023 के बीच पूरे भारत में वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला एवं जन्तु विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बिन्दु शर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सांपों के बचाव अभियान के दौरान सांपों को किस प्रकार संभालना एवं पकड़ना है, बताया गया।

 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद, आई.पी.एस., राजेश कुमार, डी.एफ.ओ. तथा एस.डी.ओ. मिस. अंशू चावला व सलोनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सूर्या प्रकाश शर्मा ने अपने व्याख्यान में मगरमच्छ की विभिन्न प्रजाति तथा उनके संरक्षण के बारे में बताया। वन्य विभाग के शोध छात्र आशीष पात्रा तथा आफताब आलम उस्मानी ने वन्य जीवों के संरक्षण पर व्याख्यान दिया।

 

वन्य विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पार्क में सांपों को पकड़ने व संभालने का डिमोस्टेशन भी पार्क में करके दिखाया। उन्होंने बताया कि हमें वन्य जीवों से डरने की अपेक्षा उनकी सुरक्षा हेतु कदम उठाने चाहिये तथा मिथक तथ्यों के बीच का अंतर भी समझाया।

 

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष, प्रो. बिन्दु शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों को भारतीय वन्य जीवन संस्थान द्वारा दिये गये बैग, टोपी तथा टी-शर्ट वितरित की गयी। इस कार्यशाला में प्रो0 ए0के0 चौबे, डॉ0 दुष्यन्त कुमार चौहान एवं संपूर्ण स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यशाला में गृह विज्ञान विभाग के प्रवक्ता भी अपने विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts