HomeAccident NewsPilibhit Accident: सड़क किनारे खड़े चार लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन...

Pilibhit Accident: सड़क किनारे खड़े चार लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

-

– दिल्ली से काठमांडू जा रहे थे आठ लोग, टायर पंचर होने पर कार के पास बाहर खड़े थे।

पीलीभीत। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। सभी लोग अर्टिगा कार से दिल्ली से काठमांडू जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी का टायर पंचर होने पर सड़क किनारे खड़े थे तभी एक ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 5 बजे हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। जबकि, एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक अपनी मां और भाभी के साथ भाई को जापान भेजने के लिए जा रहा था।

दिल्ली से अर्टिगा कार में सवार होकर ड्राइवर समेत 8 लोग नेपाल के काठमांडू जा रहे थे। इसमें एक परिवार का युवक उसकी मां और भाभी थे। इसके अलावा बाकी लोग भी सवार थे। सुबह 5 बजे कार बीसलपुर थाना क्षेत्र के भड़रिया मोड़ के पास पहुंची, तभी कार का पिछला टायर पंचर हो गया।

ड्राइवर बदल रहा था टायर ड्राइवर गणेश कुमार कार को सड़क किनारे लगाकर टायर बदलने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों और कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय हो गई।

एक मृतक की पहचान काठमांडू निवासी निखिल के रूप में हुई है। इस हादसे में निखिल की भाभी अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बेहद नाजुक है, लगातार खून की उल्टियां हो रही हैं। निखिल की मां पूजा भी कार में सवार थीं, जिन्हें दूसरी साइड होने की वजह से चोट नहीं आई है।

भाई को जापान के लिए विदा करने जा रहे था निखिल की मां ने बताया कि दूसरा बेटा नेपाल में ही रहता है। उसे जापान जाना था, इसलिए हम तीनों लोग उसे विदा करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। मेरे बेटे की मौत हो गई, जबकि बहू की हालत भी बहुत गंभीर है। वहीं, ड्राइवर गणेश कुमार निवाली इंद्रा पार्क दिल्ली की भी मौत हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

युवक बोला कि ट्रक समेटते हुए निकल गया गाड़ी में सवार एक अन्य यात्री नवीन सिंह परिहार ने बताया कि टायर पंचर होने पर सभी लोग नीचे उतर गए थे। कुछ लोग आगे साइड खड़े थे, कुछ दूसरी तरफ थे। ड्राइवर टायर बदल रहा था। अचानक ट्रक आया और लोगों को समेटते हुए ले गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मैं दूसरी तरफ था, इसलिए चोट नहीं आई है।

हादसे की सूचना मिलते ही बीसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क किनारे टायर बदलते समय पीछे से आए ट्रक ने यात्रियों को रौंद दिया। उन्होंने पुष्टि की कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक महिला घायल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

सीएम ने घटना पर जताया दुख वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts