Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशअतीक के बेटे की जेल बदली, पुलिस झांसी लेकर रवाना

अतीक के बेटे की जेल बदली, पुलिस झांसी लेकर रवाना

-

– सुबह 6 बजे पुलिस लेकर निकली, सात घंटे में तय होगी 420 किमी की दूरी।

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जेल भेजा गया है। बुधवार सुबह 6.10 बजे नैनी जेल से पुलिस उसे लेकर झांसी के लिए निकली। करीब 420 किमी की दूरी 7 घंटे में पूरी कर उसे झांसी जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

4 क्यूआरटी और एक सेक्शन पीएसी के करीब 20 जवान अली को प्रिजन वैन में लेकर निकले हैं। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर जेल बदली गई है। अली अहमद 38 महीने से नैनी सेंट्रल जेल में बंद था। अली ने 30 जुलाई 2022 को कोर्ट में सरेंडर किया था। उस पर प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे उसे नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया था।

बता दें कि चार महीने पहले अली के पास बैरक में कैश मिला था, तब उसे नैनी सेंट्रल जेल की ‘फांसी घर’ वाली हाई सिक्योरिटी सेल में भेज दिया गया। फांसी घर की हाई सिक्योरिटी सेल अन्य बैरकों से काफी दूर है। बैरक के अंदर और बाहर के पूरे रास्ते तक सीसीटीवी लगे हैं। बैरक के बाहर चार सुरक्षाकर्मी और नंबरदारों की ड्यूटी लगी है।

अली की बैरक से कैश बरामद हुए

17 जून 2025 को अली की बैरक से कैश बरामद हुए थे। हालांकि, कितने रुपए थे, ये स्पष्ट नहीं हो सका था। इसके बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई और तत्काल प्रभाव से डिप्टी जेलर कांति देवी और एक हेड वार्डर को निलंबित करना पड़ा। घटना के बाद अली को हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया और लखनऊ स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से उसकी निगरानी शुरू हो गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts