HomeSports NewsAsian Games: भारत की बैडमिंटन महिला टीम मंगोलिया को हराकर क्वार्टर फाइनल...

Asian Games: भारत की बैडमिंटन महिला टीम मंगोलिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

-

  • भारत की बैडमिंटन महिला टीम मंगोलिया को हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में।

हांगझोउ। 19वें एशियाई खेलों में भारत की बैडमिंटन महिला टीम ने बृहस्पतिवार को मंगोलिया को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

 

दरअसल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बता दें, चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा और अनुपमा उपाध्याय की भारतीय महिला टीम ने राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में 3-0 से जीत दर्ज की।

 

 

वहीं बीजे जिम्नेजियम के कोर्ट पर खेलते हुए पीवी सिंधु ने मंगोलिया की म्याग्मार्टसेरेन गणबातर के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत करते हुए मंगोलियाई प्रतिद्वंद्वी को आसानी से 21-2, 21-3 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। वहीं टीम के दूसरे मुक़ाबले में, बैडमिंटन विश्व रैकिंग में 49वें नंबर की युवा भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने खेरलेन डारखानबटार के ख़िलाफ़ 21-2, 21-3 के स्कोर के साथ 21 मिनट में जीत दर्ज की।

 

वहीं तीसरे और अंतिम एकल मुकाबले में दुनिया की 85वें नंबर की भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय ने मंगोलियाई शटलर खुलानगु बटार को 22 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेम में 21-0, 21-2 से हराकर भारतीय टीम को 3-0 से जीत दिलाई।

 

भारतीय महिला टीम शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड से मुकाबला करेंगी। इस बीच, भारतीय पुरुष टीम पहले दौर में बाई मिलने के बाद शुक्रवार को एक्शन में नज़र आएगी। एचएस प्रणॉय की अगुवाई वाली टीम क्वार्टरफाइनल में नेपाल या मंगोलिया से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाते ही भारतीय बैडमिंटन टीम के लिए पदक पक्का हो जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts