HomeWorld Newsचीन की विजयी परेड में हुआ सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

चीन की विजयी परेड में हुआ सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

-

एजेंसी, बीजिंग। चीन ने बुधवार को द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी आक्रमण के खिलाफ अपनी जीत की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक भव्य सैन्य परेड के माध्यम से अपनी आधुनिक सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान चीन ने अत्याधुनिक जेट लड़ाकू विमान, मिसाइल प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक उपकरण सहित कई अत्याधुनिक हथियारों को पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया।

चीन के इस ऐतिहासिक आयोजन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन जैसे अमेरिका के कट्टर दुश्मनों की मौजूदगी ने ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। यह सभी नेता चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आए। इस कार्यक्रम में 26 विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति ने इसे एक प्रमुख वैश्विक राजनीतिक मंच में बदल दिया।

किम जोंग उन अपनी बेटी किम जू ए के साथ मंगलवार रात ट्रेन से बीजिंग पहुंचे। यह 2019 के बाद से उनकी पहली चीन यात्रा है। किम जोंग की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब उत्तर कोरिया और चीन के बीच संबंधों में खटास की अटकलें लगाई जा रही थीं। किम की यह यात्रा रूस के साथ उनके गहरे होते रिश्तों के संदर्भ में और भी अहम मानी जा रही है।

भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी चीन की इस परेड में भाग लिया।
मगर भारत इसमें शामिल नहीं हुआ। शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन ने सभी विदेशी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts