Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: गांव गेसूपुर में फूड प्वाइजनिंग से युवक की मौत, चार बीमार

बुलंदशहर: गांव गेसूपुर में फूड प्वाइजनिंग से युवक की मौत, चार बीमार

-

– घीया का कोफ्ता खाने से तबीयत बिगड़ी, बीमार लोग अस्पताल में भर्ती।

बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसूपुर में एक परिवार को फूड प्वाइजनिंग से गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा। ज्वेलरी दुकान संचालक अशोक कुमार के परिवार ने बुधवार शाम को घर पर घीया के कोफ्ते का सेवन किया।

खाना खाने के एक-दो घंटे बाद परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें अशोक की पत्नी ममता, बड़ा पुत्र मनीष, छोटा पुत्र हर्षित और पुत्री मनीषा शामिल थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हर्षित की स्थिति अधिक गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले हर्षित की मौत हो गई। परिवार ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव में चर्चा है कि खाने में किसी रंजिश के कारण जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। हालांकि, अशोक ने इस बात को अफवाह बताया है। परिवार के अन्य सदस्यों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts