HomeCRIME NEWSगोशाला की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली पिंकी अरेस्ट, अभी तक...

गोशाला की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली पिंकी अरेस्ट, अभी तक छह आरोपी गए जेल

-

– गोशाला में लड़कियों को बंदी बनाकर रखती थी पिंकी।

मुरादाबाद। पुलिस ने गोशाला की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली पिंकी को अरेस्ट कर लिया है। पिंकी ही गोशाला में लड़कियों को बंधक बनाकर रखती थी। उसकी जिम्मेदारी थी कि वो लड़कियों को बाहर नहीं निकलने देती थी। पिंकी उर्फ संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक महिला समेत 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

बता दें, कि 19 अगस्त की सुबह ट्रेन में बेटिकट पकड़ी गईं तीन लड़कियों से पूछताछ में सामने आया था कि कांशीराम नगर में सेक्स रैकेट चल रहा है। तीनों लड़कियां गिरोह के चंगुल से निकल आई हैं। इसके बाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कौशल ने मझोला थाने में महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने जब इसकी बारीकी से छानबीन की तो सेक्स रैकेट की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने छापा मारकर यहां बंधक मिली एक लड़की को छुड़ाया था। उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद 22 अगस्त की रात 11 बजे पुलिस ने मझोला क्षेत्र में हर्बल पार्क के पास हुए एनकाउंटर में विजय ठाकुर और अवनीश यादव को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था।

पूछताछ की तो उन्होंने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने 23 अगस्त की रात मझोला क्षेत्र में सोनकपुर पुल के पास मुठभेड़ के दौरान सचिन ठाकुर, हसीन और विकास चौहान को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि इनके गिरोह में नागफनी क्षेत्र के दीवान का बाजार में रहने वाली शालिनी त्रिवेदी भी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने शालिनी त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया था।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला के ढक्का कुंदनपुर निवासी पिंकी उर्फ संतोष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला पिंकी ही अवनीश यादव की गोशाला में रहती थी और लड़कियों की निगरानी करती थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts