Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में आबूलेन के व्यापारियों को मिलेगा नया आयाम

मेरठ में आबूलेन के व्यापारियों को मिलेगा नया आयाम

-

  • आबूलेन व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने किया बेगमपुल मेट्रो स्टेशन का दौरा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना के नेतृत्व में महामंत्री सरदार राजबीर सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव सेठ, सदस्य राहुल दास, अनुभव अग्रवाल, संजय मुंजाल, अमन सेठ, रिंकू स्वर्ण, गोलू अमृत और अजय अग्रवाल ने बेगमपुल मेट्रो स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह स्टेशन मेरठ के विकास और गौरव का प्रतीक है, जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य संरचना के रूप में उभरकर सामने आया है। दौरे के दौरान स्टेशन की तैयारियों का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया।

बता दें कि, यह स्टेशन शीघ्र ही मेरठ वासियों के लिए परिवहन का एक सुगम और आधुनिक साधन बनेगा। इसके शुरू होने से आबूलेन और आसपास के बाजारों में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे मेरठ की आर्थिक समृद्धि और सामाजिक चहल-पहल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

वहीं, महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने बताया कि यह स्टेशन मेरठ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो न केवल परिवहन को सुलभ बनाएगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और निवासियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। आबूलेन व्यापार संघ इस महत्वपूर्ण कदम का हिस्सा बनकर गौरवान्वित है और सभी मेरठवासियों से अपील करता है कि, वे इस नई शुरूआत का हृदय से स्वागत करें। आइए, मिलकर मेरठ को प्रगति के नए शिखर तक ले जाएं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts