Homeउत्तर प्रदेशMeerutमुस्लिम गायक साद राज़ी ने बनाई गणेश वंदना, कल रिलीज होगी

मुस्लिम गायक साद राज़ी ने बनाई गणेश वंदना, कल रिलीज होगी

-

  • मेरठ के मुस्लिम युवक ने बनाया गणेश जी के ऊपर गाना! कल होगी मुंबई में गाने रिलीजिंग।

  • साद बोले- एक्टर का कोई धर्म नहीं होता है, आगे भी ऐसे धार्मिक गाने बनाते रहेंगे।

  • गायक एवं परफॉर्मर साद राज़ी का गाना कल होगा रिलीज।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ निवासी गायक एवं परफॉर्मर साद राज़ी का गाना मुंबई में फिल्म मेकर एवं डायरेक्टर असलम खान और लेटस गेट लाउडर पर 26 अगस्त 2025 को रिलीज़ होगा। जिसके म्यूज़िक प्रोड्यूसर स्पीडी अनुज है। साद राजी और प्रोडक्शन हाउस के बीच औपचारिक अनुबंध संपन्न हुआ।

 

कल होगी मुंबई में गाने रिलीजिंग-

 

साद राजी मात्र 20 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल करने वाले मेरठ के उभरते हुए युवा सिंगर हैं। साद राज़ी 6 भाषाओं में गाना गाने का हुनर रखते है। देश के अलग-अलग हिस्सों में परफॉर्म कर चुके है। साद राज़ी प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संगीत में स्नातक (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई कर रहे हैं, जिसकी अवधि छह वर्ष की है। बीते पांच वर्षों से साद लगातार संगीत का अभ्यास कर रहे हैं और कम उम्र, अनुभव और सीमित समय में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

साद राज़ी ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है, अभी बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करने हैं। अब तक साद राज़ी के तीन गाने आधिकारिक रूप से यूट्यूब चैनल ( साद राजी टीवी) पर रिलीज हो चुके हैं। इनमें से प्रमुख गाने (हमराज़) और (काश हो ऐसा) रहे हैं, जिन्हें श्रोताओं से सराहना मिली है। इस उपलब्धि का श्रेय साद अपने परिवार को देते हैं। साद राज़ी जाने-माने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मुहम्मद क़ासिम के पोते है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts