Homeदेशविस्टा विलेज के लिए मलयालम सीखना एक चुनौती थी: सनी लियोनी

विस्टा विलेज के लिए मलयालम सीखना एक चुनौती थी: सनी लियोनी

-

मुंबई। एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। वो बहुत जल्द साउथ इंडियन सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। वो साउथ की पहली फिल्म करने जा रही हैं। इसका नाम होगा विस्टा विलेज।

सनी ने कहा, विस्टा विलेज में काम करना मेरे लिए एक बहुत ही खास अनुभव रहा है। मलयालम सीखना निश्चित रूप से एक चुनौती थी, लेकिन साथ ही बहुत फायदेमंद भी रही और इसने मुझे अपने किरदार से जुड़ने में मदद की। कासरगोड के खूबसूरत, दुर्गम इलाकों में शूटिंग करना वाकई यादगार रहा और मुझे केरल में हमेशा बहुत प्यार मिला है। मैं इस फिल्म के लिए वाकई बहुत उत्साहित हूं, खासकर इसकी रिलीज को लेकर। यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज हो रही है और मैं बेसब्री से इसका इंतजार कर रही हूं।

इस फिल्म को तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग केरल के कासरगोड के सुदूर इलाकों में की गई है और इसमें मलयालम सिनेमा के लगभग 40 कलाकारों के साथ शूटिंग हुई है। इस फिल्म को डब्लूएममूवीज प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसके निर्देशक पम्पल्ली हैं। हाल ही में इसके टाइटल लॉन्च की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शेयर की थीं। यह मूवी जल्द ही फ्लोर पर आएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts