Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrतेंदुए की दहशत: जंगल में लगाया पिंजरा, गांव विसुंधरा में तीन दिन...

तेंदुए की दहशत: जंगल में लगाया पिंजरा, गांव विसुंधरा में तीन दिन से घूम रहा तेंदुआ

-

  • स्कूली बच्चे घर में रुके।

बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुंधरा में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार रात से लगातार तेंदुए को देखा जा रहा है। इसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। पिंजरे में मुर्गी को चारा बनाकर रखा गया है। वन रेंजर अंकित अरोड़ा के नेतृत्व में राजकुमार, उमेश यादव और सौरभ कुमार की टीम रातभर निगरानी कर रही है।

दरोगा राजकुमार के मुताबिक, रविवार रात साढ़े दस बजे तेंदुआ केशव के खेत से निकलकर सुरेंद्र सिंह के खेत में जाता देखा गया। सुबह उसी स्थान पर पिंजरा लगाया गया है। वनकर्मियों को खेतों में तेंदुए के एक दर्जन से अधिक पदचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार सुबह चार बजे भी तेंदुआ दिखा।

सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीण अब अकेले खेतों में नहीं जा रहे हैं। पशुओं के लिए चारा लेने समूह में जा रहे हैं। वन कर्मियों का कहना है कि तेंदुआ अकेले व्यक्ति पर ही हमला करता है।

ग्रामीण सोनू शर्मा ने बताया कि तेंदुए के डर से सोमवार को बच्चों को स्कूल नहीं भेजा गया। पास में इंटर कॉलेज और पब्लिक स्कूल होने के कारण अधिकतर बच्चे पैदल जाते हैं। ग्रामीणों ने पूरे जंगल में करीब आधा दर्जन पिंजरे लगाने की मांग की है।

डीएफओ डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि एक और पिंजरा मंगवाया गया है। टीम लगातार इलाके की तलाशी ले रही है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ एक जगह ज्यादा देर नहीं रुकता, इसलिए उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts