Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: प्रेमी युगल पहुंचा मेरठ एसएसपी ऑफिस, जताया जान का खतरा, सुरक्षा...

Meerut: प्रेमी युगल पहुंचा मेरठ एसएसपी ऑफिस, जताया जान का खतरा, सुरक्षा की मांग की

-

  • प्रेमी युगल ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की।
  • मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक प्रेमी युगल ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी जान का खतरा जताते हुए एसएसपी को शिकायत पत्र दिया। इस दौरान प्रेमिका ने बताया कि उसके परिवार वाले प्रेम विवाह करने से नाराज हैं और उसकी व उसके पति की हत्या कर सकते हैं। उन्हें वह पुलिस से परेशान करा रहे हैं। प्रेमी युगल ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

अहमदनगर की रहने वाली अलीशा पुत्री शहजाद का उसके पड़ोस के रहने वाले गुलरेज से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते अलीशा ने अपने प्रेमी गुलरेज के साथ भाग कर प्रेम विवाह कर लिया। तभी से अलीशा के परिवार वाले अलीशा व उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर लगातार पुलिस से परेशान कर रहे हैं।

 

अलीशा का आरोप है कि उसका पिता पैसे के लालच में किसी बूढ़े व्यक्ति से उसका निकाह करना चाह रहा था इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ भाग कर निकाह किया है। सोमवार को प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उन्हें जांच के बाद सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts