Homepolitics newsअखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड फांदकर कूदे, ... 'वोट चोरी' के खिलाफ दिल्ली...

अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड फांदकर कूदे, … ‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का हल्ला बोल

-

  •  राहुल मार्च में सबसे आगे अखिलेश यादव,
  • दिल्ली में विपक्ष का हल्ला बोल, 300 विपक्षी सांसद संसद से EC दफ्तर तक मार्च कर रहे हैं।

नई दिल्ली: सपा के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड के ऊपर से कूद गए क्योंकि दिल्ली पुलिस ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान “मतदाता धोखाधड़ी” के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे INDIA ब्लॉक नेताओं को रोक दिया।

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद इस मार्च में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पुलिस बैरिकेड फांद कर कूद गए। विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक जा रहे हैं। चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेताओं ने दिल्ली में कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ व्यापक मार्च निकाला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद इस मार्च में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पुलिस बैरिकेड फांद कर निकल गए। विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक जा रहे हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “वो बात नहीं कर सकते हैं, हकीकत यह है। सच्चाई देश के सामने है और यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, यह संविधान को बचाने की लड़ाई है, यह एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। हमें एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहिए।”

दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा के कई लेयर का इंतजाम किया है। इस दौरान अखिलेश यादव विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच बैरिकेंड फांदकर कूद गए। बैरिकेड से कूदे अखिलेश यादव को वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने संभाल लिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर कई बार प्रश्न चिन्ह लगे हैं। अगर ऐसी शिकायत आई है तो चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। इसको संज्ञान में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश में जहां वोट की लूट हो रही है। अखिलेश ने कहा कहा है कि संसद में हम अपनी बात रखना चाहते हैं लेकिन सरकार सुनना ही नहीं चाहती है।

वहीं, जब पुलिस ने राहुल गांधी को आगे बढ़ने से रोक दिया तो वे सड़क पर ही अन्य सांसदों के साथ बैठ गए और आगे जाने देने की मांग करने लगे. थोड़ी देर बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई देश के सामने है. ये लड़ाई संविधान बचाने की है. उन्होंने कहा कि ये लोग बात नहीं कर सकते हैं, ये संविधान को बचाने की लड़ाई है, ये एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है. इसलिए हमें साफ (प्योर) वोटर लिस्ट चाहिए।

प्रियंका गांधी ने हिरासत में लिए जाने से पहले से कहा कि ये सरकार कायर है. ये डरे हुए हैं. इस बीच विपक्ष के कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है. इनमें संजय राउत, सागारिका घोष भी शामिल हैं।

कांग्रेस नेता रणदीज सूरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग के गठजोड़ को पूरे देश ने खारिज कर दिया है. क्या जेल की सलाखें राहुल गांधी को रोक पाएंगी? क्या जेल की सलाखें विपक्ष और सारे देश को रोक पाएंगी. अब एक ही नारा है बोल रहा है पूरा देश, वोट हमारा छू कर देख।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि, “जब तक लोगों के मन में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर संदेह है, तब तक यह चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा रहा है. अगर ये संदेह दूर हो जाते हैं तो चुनाव आयोग की विश्वसनीयता फिर से हासिल की जा सकती है. चुनाव आयोग का अपना हित इन सवालों का समाधान करने में है.”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts