Homeउत्तर प्रदेशMeerutखरखौदा थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने मेरठ एसएसपी से...

खरखौदा थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने मेरठ एसएसपी से की शिकायत

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित गांव केली के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह थाने में अपने भतीजे के साथ हुई मारपीट की शिकायत करने थाने पहुचा था। बृहस्पतिवार को एसएसपी से मामले की शिकायत करते हुए एक दरोगा और थाना प्रभारी पर कार्यवाही की मांग की है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उन्हें जांच के बाद कार्यवाही का आश्वस्त दिया है।

 

 

गांव केली के रहने वाले चमन लाल ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि उसके भतीजे विनेश का पड़ोस के रहने वाले अभिषेक से विवाद हो गया था जिसके बाद अभिषेक की माँ ने विनेश को ईट मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। पीड़ित का कहना है कि वह अपने भतीजे को लेकर थाने पहुंचा था, इस दौरान आरोपियों पर कार्यवाही को लेकर पुलिस कर्मियों से उसकी कहांसुनी हो गई थी।

एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि इसी को लेकर थाना प्रभारी ने उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित ने एसएसपी से थाना प्रभारी और एक दरोगा पर कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts