Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: निगम की गाड़ी टकराने से बाइक सवार घायल, चालक फरार

मेरठ: निगम की गाड़ी टकराने से बाइक सवार घायल, चालक फरार

-

  • एक युवक का हाथ टूटा, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आजाद रोड पर नगर निगम की गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक का हाथ टूट गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बुनकर नगर के रहने वाले फैसल और रिहान बाइक पर सवार होकर हापुड़ रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही नगर निगम की गाड़ी के ड्राइवर ने साइड की खिड़की खोल दी। खिड़की लगने से दोनों युवक बाइक से गिर गए।

हादसे में नौशाद का हाथ टूट गया और कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर युवकों को गिरता देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर नगर निगम के कर्मचारी गाड़ी लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने अज्ञात नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts