spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMeerut News: गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास, पीड़ितों...

Meerut News: गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास, पीड़ितों ने एसएसपी से की शिकायत, मांगा न्याय

-

  • ससुराल वालों ने चार महीने की गर्भवती विवाहिता के साथ किया मारपीट और हत्या का प्रयास।
  • आरोप हैं थाना पुलिस ने नही की कार्रवाई।
  • पीड़ित परिवार के लोगों ने एसएसपी से की शिकायत।
  • आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मुजफ्फरनगर के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या का प्रयास कर दिया था। विवाहिता द्वारा जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसके मायके वालों ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने विवाहित के मायके वालों पर भी हमला कर दिया था। आरोपियों ने उसके भाई और परिवार के लोग के साथ भी जमकर मारपीट की थी हमले में विवाहिता का भाई और परिवार के लोग घायल हो गए थे। पीड़ितों ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी, आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। इसी को लेकर परिवार के लोगों ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

मेरठ में सोमवार को गर्भवती विवाहिता मायके वालों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची, पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत कर बताया कि मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित गांव फतेउल्लापुर में गर्भवती विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या का प्रयास कर दिया था। विवाहिता द्वारा जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसके मायके वालों ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने विवाहित के मायके वालों पर भी हमला कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित परिवार सानिया को लोहियानगर थाने लेकर पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। इसी को लेकर परिवार के लोगों ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के गांव बरवाला की रहने वाली सानिया पुत्री मोमीन का निकाह करीब एक साल पहले गाव फतेउल्लापुर के रहने वाले दानिश से हुआ था। आरोप है कि विवाहिता का पति दानिश और उसके परिवार वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। जिसके चलते वह लगातार विवाहिता का उत्पीडन कर रहे थे। शुक्रवार को आरोपी पति दानिश ने अपने पिता दिलशाद और दादा बाबू खान सहित माँ शबनम बहन निशा और भाई तैयब और अपनी बुआ शहनाज के साथ मिलकर सानिया के साथ मारपीट कर दी, विरोध करने पर आरोपियों ने उसके गले में फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या का प्रयास कर दिया। आरोप है कि किसी तरह विवाहिता ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी।

जानकारी मिलने पर सानिया के मायके वाले उसकी ससुराल पहुचे और आरोपियों का विरोध किया। उन्होंने सानिया के भाई हारिश सहित मयके वालों के साथ जमकर मारपीट की, आरोपियों के हमले में सानिया का भाई घायल हो गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार सानिया को लोहियानगर थाने लेकर पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। वही पीड़ित परिवार ने सोमवार को मामले की शिकायत एसएससी से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts