Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather: प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

-

– मौसम विभाग ने उत्तराखंड से सटे इलाकों में दी भारी बारिश की चेतावनी।

लखनऊ। यूपी में मानूसन अब पूरी तरह से एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। आज प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुआ मानसून आज पश्चिमी यूपी में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए उत्तराखंड से सटे चार जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 10 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। साथ ही 23 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। रविवार को बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों और पश्चिमी यूपी में बारिश देखने को मिली। बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 78 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बांदा में 64.4 मिमी बारिश हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। इसके बाद मानसूनी रेखा उत्तर की ओर शिफ्ट होगी। इसके असर से मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

यहां गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts