Homeउत्तर प्रदेशVaranasiपीएम ने 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' की रखी आधारशिला, 30,000 से अधिक लोग...

पीएम ने ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम’ की रखी आधारशिला, 30,000 से अधिक लोग बैठकर देख पाएंगे मैच

-


उत्तर प्रदेश: आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया।

 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया।

 

 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “आज मैं एक ऐसे दिन काशी आया हूं जब चंद्रमा के शिव शक्ति बिंदु तक पहुंचने का भारत का एक महीना पूरा हो रहा है। शिव शक्ति यानी वो स्थान जहां बीते महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ था। एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है।”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “वाराणसी में आज एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है। ये स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी के लिए बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान जैसा होगा। ये स्टेडियम जब बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमें एक साथ 30,000 से अधिक लोग बैठकर मैच देख पाएंगे।”

 

पीएम मोदी ने कहा “जब से इस स्टेडियम की तस्वीरें बाहर आई है, उन्हें देखकर हर काशीवासी गदगद हो गया है। महादेव के नगरी में ये स्टेडियम और इसकी डिजाइन स्वयं महादेव को ही समर्पित है। इसमें किक्रेट के एक से बढ़कर एक मैच होंगे।”

 

पीएम मोदी ने कहा “आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। दुनिया के नए-नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं। जाहिर है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या भी बढ़ने वाली है और जब मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी पड़ेगी। तब बनारस का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस डिमांड को पूरा करेगा। ये पूरे पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है।”

 

पीएम मोदी ने आगे कहा “9 वर्ष पहले की तुलना में इस वर्ष केंद्रीय खेल बजट तीन गुना बढ़ाया गया है। खेलो इंडिया प्रोग्राम के बजट में तो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 70% की वृद्धि की गई है।”

पीएम मोदी ने कहा “आज से एशियन गेम्स की शुरुआत हो रही है और मैं गेम्स में हिस्सा लेने गए सभी भारतीय खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “आज जिस स्टेडियम(अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम) की आधारशिला रखी गई है, ये स्टेडियम बस ईंट और कंक्रीट से बना एक मैदान नहीं बल्कि भविष्य के भारत का एक प्रतीक बनेगा।”

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts