spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: जलापूर्ति को लेकर फूटा मोहनपुरी की महिलाओं का गुस्सा, नगरायुक्त आवास...

मेरठ: जलापूर्ति को लेकर फूटा मोहनपुरी की महिलाओं का गुस्सा, नगरायुक्त आवास का घेराव कर की नारेबाजी

-

  • आश्वासन के बाद लौटी महिलाएं।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम से परेशान वार्ड 44 मोहनपुरी के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। क्षेत्र में लंबे समय से चल रही जलापूर्ति की समस्या और हाउस टैक्स को लेकर लोगों ने नगर आयुक्त के आवास पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। हैंडपंप सूखे पड़े हैं और टैंकर भी समय पर नहीं आते। दूसरी ओर, नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स की वसूली के लिए नोटिस लगातार भेजे जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब बुनियादी सुविधाएं ही नहीं मिल रही हैं, तो टैक्स क्यों वसूला जा रहा है? लोग ‘पानी दो पैसा लो’, ‘हाउस टैक्स वापसी करो’ जैसे नारे लगाते रहे। जैसे ही महिलाओं की नारेबाजी शुरू हुई, वैसे ही सिविल लाइन थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को शांत कराने का प्रयास किया। क्योंकि पास ही कमिश्नरी सभागार में प्रदेश के प्रमुख सचिव और डीजीपी कांवड़ यात्रा के संबंध में बैठक ले रहे थे।

वार्ड-44 से भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि, क्षेत्र में ना तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त है और न ही कूड़ा उठाने का कोई समाधान किया जा रहा है। जबकि, पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में पानी ही नहीं आ रहा है। जिसके चलते क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तम सैनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि, वह खुद और क्षेत्र की जनता पिछले तीन दिनों से लगातार नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन, अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्रवासियों की बात सुनने के लिए तैयार ही नहीं। जिसके चलते आज उन्हें नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के आवास पर प्रदर्शन करना पड़ा।

वहीं, क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए हंगामे को बढ़ता देख अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह मौके पर पहुंचे और महिलाओं को शांत करने की कोशिश की। लेकिन, काफी देर तक महिलाएं नारेबाजी और हंगामा करती रही।

इस दौरान महिलाओं ने साफ कहा कि, जब तक अधिकारी उनके साथ उनके वार्ड में जाकर समस्या को नहीं देखेंगे, तब तक वह यहां से नहीं जाएंगी। इसके बाद खुद अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह वार्ड 44 पहुंचे और क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए जलकल विभाग में फोन कर पानी की परेशानी को दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिलाएं शांत हुई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts