HomeWorld Newsभारत और अमेरिका के बीच हुआ रक्षा समझौता

भारत और अमेरिका के बीच हुआ रक्षा समझौता

-

  • पेंटागन ने किया ऐलान, दस वर्षों के लिये हुई रक्षा साझेदारी।

एजेंसी , पेंटागन। भारत और अमेरिका के बीच अगले 10 वर्षों के लिए मजबूत रक्षा साझेदारी का ऐलान किया गया है। यह समझौता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच हुआ है। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा और रणनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए 10 वर्षों के एक नए रक्षा ढांचे को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई है।

पेंटागन भारत और अमेरिका के बीच इस महत्वपूर्ण रक्षा साझेदारी का बुधवार को ऐलान किया। पेंटागन ने यह ऐलान भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और हेगसेथ के बीच हुई टेलीफोन वार्ता के एक दिन बाद आया है। बयान में कहा गया सचिव हेगसेथ और मंत्री राजनाथ सिंह ने इस वर्ष अपनी अगली मुलाकात में अमेरिका-भारत के बीच अगले 10 सालों का रक्षा ढांचा समझौता करने पर सहमति जताई है। बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारत को प्रस्तावित प्रमुख अमेरिकी रक्षा बिक्री और द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की।

पेंटागन ने कहा दक्षिण एशिया में अमेरिका, भारत को अपने प्रमुख रक्षा साझेदार के रूप में प्राथमिकता देता है। पेंटागन के अनुसार, दोनों नेताओं ने फरवरी 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी संयुक्त बयान में तय किए गए रक्षा लक्ष्यों की दिशा में अब तक हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की।

बिना विस्तार दिए बयान में कहा गया कि भारत को प्रस्तावित अमेरिकी रक्षा उपकरणों की बिक्री और रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक साझेदारी की अनिवार्यता पर दोनों नेताओं ने बात की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts