Homepolitics newsकिसानों की समस्या को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

किसानों की समस्या को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

-

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों की समस्या को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों के बारे में नहीं बल्कि अमीरों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे, लेकिन आज किसानों की जिंदगी ही आधी हो रही है।

दरअसल, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र विधानसभा में खुलासा हुआ कि जनवरी से मार्च तक राज्य में कुल 700 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के अधिकांश मामले विदर्भ क्षेत्र के हैं। कांग्रेस विधायकों ने महाराष्ट्र सरकार से किसानों की बढ़ती आत्महत्याओं के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार मृतक किसानों के परिवारों को किस तरह की मदद पहुंचा रही है? कांग्रेस विधायकों ने सरकार की तरफ से दिए जा रहे 1 लाख रुपये को और अधिक बढ़ाने की मांग की है। राज्य सरकार का कहना है कि वह किसानों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान हर दिन कर्ज में और गहराई तक डूब रहा है। बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीजल महंगा है. लेकिन कोई गारंटी नहीं। उन्होंने कहा कि जब किसान अपनी कर्ज माफी के लिए मांग करते है, तो उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि ये बहाने सिर्फ किसानों के लिए ही है लेकिन जिनके पास करोड़ो हैं। उनके लोन को मोदी सरकार आराम से माफ कर देती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts