Homeन्यूज़एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनी

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनी

-

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनी हैं और अपने बच्चे की झलक भी फैन्स के साथ शेयर की है। साल 2014 में आई फिल्म हैप्पी एंडिंग में सैफ अली खान की हीरोइन रहीं इलियाना डिक्रूज ने जैसे ही अपने दूसरे बेबी की तस्वीर शेयर की तो बधाइयों का तांता लग गया। बॉलीवुड के तमाम सितारों समेत फैन्स ने भी उन्हें दूसरी बार मां बनने की बधाई दी है। एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने भी प्यार भरा बधाई संदेश इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है। इलियाना ने लिखा, ह्यमेरा दिल बहुद भर गया है। बता दें कि इलियाना ने बीते 19 जून को अपने दूसरे बेबी को जन्म दिया है।

अब 28 जून को इसकी तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका चोपड़ा ने भी इलियाना को मां बनने की बधाई दी है। इलियाना ने अपने दूसरे बच्चे जो बेटा है का नाम ह्यकेनू राफे डोलानह्ण रखा है। इलियाना ने 2 साल पहले अपने पति माइकल डोलान से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इलियाना ने अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा है और अपने पति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। साल 2023 में ही इलियाना मां बनी थीं और एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद अब इलियाना एक बार फिर मां बनी हैं और अब बधाइयां ले रही हैं।

बता दें कि इलियाना डिक्रूज अपने करियर में अब तक 35 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं इलियाना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में भी दी हैं। साल 2012 में आई फिल्म ह्यबर्फीह्ण में इलियाना ने प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। इलियाना ने साल 2006 में आई फिल्म देवदासू से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में दीं और स्टार बन गईं। साल 2012 में इलियाना ने बर्फी फिल्म से बॉलीवुड में अपनी करियर जर्नी शुरू की थी। इसके बाद इलियाना अब तक 35 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और सैफ अली खान जैसे सितारों के साथ भी आॅनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts