HomeEducation Newsसीसीएसयू में फिल्म वनवास की स्क्रीनिंग की गई

सीसीएसयू में फिल्म वनवास की स्क्रीनिंग की गई

फिल्म देखने के उपरांत तिलक पत्रकारिता एंव जनसंचार के निदेशक प्रोफेसर प्रशांत कुमार ने कहा कि यह फिल्म समाज के वर्तमान परिदृश्य को प्रदर्शित कर रही है।

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ चलचित्र सोसाइटी मेरठ एवं तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल द्वारा प्रख्यात फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म वनवास की स्क्रीनिंक की गई। फिल्म देखने के उपरांत तिलक पत्रकारिता एंव जनसंचार के निदेशक प्रोफेसर प्रशांत कुमार ने कहा कि यह फिल्म समाज के वर्तमान परिदृश्य को प्रदर्शित कर रही है।

आज वृ़द्धाश्रमों की संख्या में जो बढोत्तरी हो रही है उससे कही न कही परिवार में संस्कार का अवमूल्यन एक महत्वपूर्ण कारण है। फिल्म की पटकथा एवं उसके डॉयलॉग प्रभावशाली है। मेरठ चलचित्र सोसाइटी के महासचिव अम्बरीश पाठक ने फिल्म की समीक्षा करते हुए कहा कि फिल्म तो समाज का आइना है। यह फिल्म बहुत हद तक अपने सरोकार को पूरा कर रही है। लेकिन फिल्म में कुछ ऐसे सीन जैसे बनारस में गंगा घाट पर शराब पीते दिखाना उचित नही है, इसका कोई अन्य विकल्प सोचा जा सकता था।

उन्होंने कहा कि मेरठ चलचित्र सोसाइटी का उद्देश्य भारतीय दृष्टिकोण एवं भारतीय संस्कृति के साथ किसी प्रकार की छेडछाड न हो। वर्तमान समय में फिल्म निमार्ताओं एवं निर्देशकों ने प्रारम्भ कर दिया है।

कार्यक्रम में डाक्टर मनोज कुमार श्रीवास्तव, डाक्टर अशोक कुमार, डाक्टर दीपिका वर्मा, डाक्टर बीनम यादव, डाक्टर दिशा दिनेश, वंशीधर चतुवेर्दी, लव कुमार सिंह, ज्योति राठौर आदि ने फिल्म के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts