HomeAccident NewsFirozabad Accident: ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत, तीन घायल, आगरा-लखनऊ...

Firozabad Accident: ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत, तीन घायल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा

-

–  दिल्ली से जालौन जा रही थी बस

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नागला खंगर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से जालौन जा रही फौजी ट्रैवल्स की प्राइवेट स्लीपर बस ने आगे चल रहे टाइल्स से भरे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बस का अगला हिस्सा और बाईं तरफ का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे में तीन लोग बस से नीचे गिर गए। घायलों में अंशुल (कस्बा थाना कोच, जालौन), उमा देवी (पश्चिम विहार, दिल्ली) और यशिका सिरोथिया (स्टेशन रोड तुलसी नगर, उरई) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल अंशुल और उमा देवी को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। यशिका का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

घटनास्थल पर यूपीडा गश्ती दल, डायल 112, थाना नगला खंगर पुलिस और एटलस सेफ्टी टीम मौजूद रही। राहत कार्य के दौरान बाकी यात्रियों को दूसरी बसों में स्थानांतरित कर दिया गया। क्षतिग्रस्त बस को किलोमीटर 76 पर ले जाया गया और यातायात सामान्य कर दिया गया।

बस चालक राहुल की पहचान की गई है। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 68+300 एलएचएस पर हुआ। घायलों को एसएसडी और एटलस एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि हादसे में बिजेंद्र उर्फ पप्पू निवासी उरई सहित 3 की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। बाकी दो मृतकों की पहचान कराई जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts