HomeEducation NewsCCSU: मिस्टर फेयरवेल शोभित और मिस फेयरवेल आंचल खरे बने

CCSU: मिस्टर फेयरवेल शोभित और मिस फेयरवेल आंचल खरे बने

-

  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों के लिए एक भावनात्मक और उल्लासपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया।
  • छात्र विभाग के होते है एंबेसडर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों के लिए एक भावनात्मक और उल्लासपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे विभाग के सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

इसके पश्चात डॉ. योगेन्द्र कुमार गौतम ने अपने प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए छात्रों को आगामी प्रतिस्पर्धी भविष्य के लिए सचेत किया और कहा कि अनुशासन के बिना सफलता अधूरी है।
प्रो. नीरज पंवार ने कहा छात्र विभाग के ब्रांड एम्बेसडर होते हैं। वे भविष्य में देश और दुनिया में विभाग एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे, समाज में सकारात्मकता फैलाएंगे, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे और समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अंशिका शर्मा और मिसबा शाद ने किया। छात्रों द्वारा सीनियर्स के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स, संवादात्मक गतिविधियाँ और कॉमन क्वेश्चन राउंड आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत-संगीत, नृत्य और काव्य पाठ ने आयोजन को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल शोभित सिंह और मिस फेयरवेल आंचल खरे को चयनित कर शिक्षकों द्वारा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार मलिक ने अपने विशेष संबोधन में रामायण और महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से छात्रों को नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का महत्व बताया। प्रो. बीर पाल सिंह (निदेशक, अनुसंधान एवं विकास) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में जब भी जरूरत हो, यह विभाग आपके लिए सदैव खुला रहेगा।

आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले छात्रों में सिमरन वर्मा, आदि वर्मा, अंश मलिक, ललिता रघुवंशी, अंशिका शर्मा, मिसबा शाद, शिवम आदि विशेष रूप से सक्रिय एवं समर्पित रहे। इन्होंने आयोजन की प्रत्येक गतिविधि को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts