HomeAccident NewsBulandshahr Accident: तेज रफ्तार कार ने बाप-बेटे को रौंदा, दोनों की मौत,...

Bulandshahr Accident: तेज रफ्तार कार ने बाप-बेटे को रौंदा, दोनों की मौत, चालक गिरफ्तार

-

  • पैदल जा रहे थे बाप-बेटे, टक्कर मारने के बाद नाले में फंसी गाड़ी।

बुलंदशहर। खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार पैदल चल रहे बुजुर्ग और उसके बेटे को रौंदते हुए नाले में फंस गई। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कलंदरगढ़ी गांव निवासी राजेश ने बताया कि मूलरूप से दिल्ली के दमालपुर निवासी उनके साढ़ू महेंद्र (65 ) और महेंद्र का बेटा मोहित (27) उनके गांव में ही किराए पर रहते थे। गांव के बाहर दोनों चाट की ठेली लगाते थे।

मंगलवार सुबह दोनों ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए घर से निकले और गांव से पैदल खुर्जा जंक्शन की ओर जा रहे थे। जब गांव के बाहर पहुंचे तभी जेवर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उनको रौंदते हुए सड़क किनारे उतर गई और नाले में फंस गई।

वहां मौजूद राहगीर और अन्य लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खुर्जा जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाप बेटों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि हादसे को लेकर परिजनों को अवगत करा दिया गया है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है, कार को भी कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts