spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsसर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में पंजीकरण 21 से

सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में पंजीकरण 21 से

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों / संस्थानों में संचालित सभी परास्नातक एवं परास्नातक स्तर के सभी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों सत्र 2023-24 के आनॅलाईन पंजीकरण पुनः 21.09.2023 से प्रारम्भ हो रहें हैं जो 24.09.2023 तक चलेंगें।

जिसके ऑफर लेटर साथ-साथ दोपहर 21.09.2023 से लेकर 25.09.2023 तक जमा होंगे। अतः उक्त पाठ्यक्रमों में पहले से पंजीकृत परन्तु अप्रवेशित एवं नए पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपनी लॉगइन आईडी से लॉगइन करके अपना ऑफर लेटर डाउनलोड कर सम्बंधित विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों / संस्थानों में 21.09.2023 से 25.09.2023 तक अवश्य जमा कर दें एवं अभ्यर्थी प्रति (student copy) प्राप्त कर लें।

विश्वविद्यालय परिसर विभाग एवं सम्बन्धित महाविद्यालय / संस्थान में जमा किये गए ऑफर लेटर से रिक्त सीटों के सापेक्ष नियमानुसार विश्वविद्यालय परिसर विभाग एवं सम्बन्धित महाविद्यालय / संस्थान वरीयता सूची तैयार कर प्रवेश 26.09.2023 से 29.09.2023 (3 कार्य दिवस) तक करेंगे सम्बन्धित विश्वविद्यालय परिसर विभाग एवं सम्बन्धित महाविद्यालय / संस्थान द्वारा 29.09.2023 तक प्रवेश पोर्टल पर प्रवेश सम्पुष्ट (कन्फर्म ) किया जाना अनिवार्य है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts