Homeन्यूज़24 का हीरो और 48 साल की हीरोइन

24 का हीरो और 48 साल की हीरोइन

-

मुंबई। ओटीटी सीरीज अ सुटेबल बॉय 5 साल पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और खूब तारीफें बटोरने में सफल रही थी। इस सीरीज की कहानी 1950 के दशक के भारत में सेट थी और इसके किरदार लोगों को खूब पसंद आए थे।

सीरीज में लवस्टोरीज और विशाल भारत के भूभाग में रह रहे लोगों की जिंदगी में झांकने की कोशिश करती है। लेकिन इस सीरीज में हीरो और हीरोइन के इंटीमेट सीन्स खूब सुर्खियां बटोरते रहे थे। कहानी में 24 साल के हीरो ने 48 साल की हीरोइन के साथ आॅनस्क्रीन रोमांस किया था। इस रोमांस के क्लिप्स आज भी लोगों के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को मीरा नायर ने डायरेक्ट किया था। कहानी बेहद दिलचस्प, गंभीर और सामाजिक तानेबाने के बीच रिश्तों के अहसासात को पर्दे पर उकेरती है। इसके साथ ही तत्कालीन भारत के तमाम सामाजिक परिस्थितियों पर भी प्रकाश डालती है। सीरीज में ईशान खट्टर, तान्या मणिकटला, तब्बू और माहिरा कक्कड़ जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे। सीरीज की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी और खूब सुर्खियों में रही थी। ईशान खट्टर के लिए भी ये सीरीज करियर के शुरूआती उन चंद प्रोजेक्ट्स में से थी जिसने उन्हें बतौर एक्टर पहचान दिलाई।

सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चित रहा था हीरो और हीरोइन का रोमांस। इस सीरीज में तब्बू 48 साल की थीं और ईशान 24 साल के थे। लेकिन दोनों के बीच आॅनस्क्रीन अच्छी कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। दोनों ने पर्दे पर इंटीमेट सीन्स भी दिए थे जिनकी खूब चर्चा हुई थी। तब्बू ने इस सीरीज को करने के लिए तुरंत हां भी कर दिया था क्योंकि इसकी डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ईशान ने भी इन सीन्स को लेकर अपना अनुभव शेयर किया था और बताया था कि उन्हें कोई असहजता नहीं हुई थी। आज भी इस सीरीज को नेटफ्लिक्स की सबसे बेहतरीन आॅरिजिनल सीरीज की लिस्ट में गिना जाता है। कहानी में भारत के समृद्ध कल्चर और संयुक्त परिवारों से सजा समाज भी देखने को मिलता है।
1950 के दौर में सेट इस कहानी को देखकर ऐसा लगता है कि बीते वक्त की सैर कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts